शाहजहांपुर, मार्च 12 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ददरौल में प्राचार्य सोनिया गुप्ता के निर्देशन में यातायात जागरूकता पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डीएलएड 2025 और 2024 बैच के प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर विभिन्न पोस्टर तैयार किए और उनका प्रस्तुतीकरण किया। डीएलएड 2025 बैच में शीतल सक्सेना प्रथम, आतिफा सिद्दीकी द्वितीय और प्रियंका त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 2024 बैच में कनक वर्मा प्रथम, अंशिका पुष्कर द्वितीय और सत्यवीर यादव तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक ने नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.