शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। 2 अप्रैल को सुबह 11 बजे खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ता जुटेंगे। यहां से पैदल मार्च निकालकर कृष्णानगर कालोनी स्थित डीजीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि गैस और पेट्रोल की महंगाई से जूझ रही जनता पर बिजली कटौती अतिरिक्त बोझ डाल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...