शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- तिलहर। ग्रामीण ने एक युवक पर बीमा करने के नाम पर रुपए ठगने का आरोप लगाया। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। ढकियारघा गांव के रामबाबू ने बताया कि ट्रैक्टर का बीमा करने के नाम पर दीपक नाम के युवक ने उससे 90 हजार रुपए ले लिए। जब उसका बीमा निश्चित समय में नहीं मिला तो उसने अपने रुपए वापस मांगे इस पर दीपक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और रुपए देने से मना कर दिया। रामबाबू ने पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.