शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में बुधवार को यातायात सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना रहा। प्राचार्य आर के आजाद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में युवा वर्ग अधिक प्रभावित होता है, इसलिए नियमों का पालन आवश्यक है। विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा, नशे की हालत में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...