संक्षेप:: ईद मिलन में पेंशनरों ने उठाईं समस्याएं
शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उ.प्र. शाखा शाहजहांपुर की ओर से बुधवार को ईद मिलन एवं बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाजी सलीम खान ने की। वक्ताओं ने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। समय पर पेंशन भुगतान, बेहतर चिकित्सा सुविधा और लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.