शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। ईद के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में बच्चों और लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस ट्रेन, जंपिंग झूला और हाथ से चलने वाले झूले लगाए गए हैं, जिनका बच्चे जमकर आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा मेले में खाने-पीने की दुकानों के साथ खिलौनों और अन्य सामान की भी कई दुकानें सजी हैं। हवा पराठा समेत विभिन्न व्यंजनों का लोग स्वाद ले रहे हैं। मेले में परिवारों की भीड़ से पूरे क्षेत्र में रौनक का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...