वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। जीआरपी, कैंट ने हरिहरनाथ एक्सप्रेस में छूटा लेडीज हैंडबैग बरामद किया। बुधवार को यात्री के रिश्तेदार को बैग सौंपा गया। इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि एस-9 में जलालपुर (जौनपुर) थाना क्षेत्र के हरिपुर भिटवा निवासी सर्वेन्द्र कुमार दुबे रुड़की से वाराणसी की यात्रा कर रहे। इसी दौरान उनका बैग छूट गया। बैग में जेवर, नकदी और मोबाइल फोन रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...