संक्षिप्त खबरें: शव का कराया पोस्टमार्टम
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध तीन दिन पूर्व घायलावस्था में मिला था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। 72 घंटे बाद शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.