प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज।इलाहाबाद विश्वविद्यालय और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई दवा विकसित की है, जो अस्पतालों में फैलने वाले जिद्दी संक्रमणों पर प्रभावी ढंग से काम करेगी। वैज्ञानिकों ने एंटी-बायोफिल्म दवाएं बनाने का एक नया, आसान और कम खर्च वाली तकनीक विकसित की है। इस तकनीक में बिना किसी महंगे या जहरीले धातुओं (मेटल) के एक खास प्राकृतिक एसिड का उपयोग कर असरदार दवाएं तैयार की हैं। इस विधि से बनाई गई दवा का परीक्षण जल्द चूहों पर शुरू होगा। वैज्ञानिकों की मानें तो यह दवा पर्यावरण के अनुकूल और कम लागत वाली विधि से बनाई गई है। इविवि के रसायन विज्ञान की डॉ. दीप्ति वर्मा और बायोटेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवध बिहारी ने बताया कि अक्सर कई खतरनाक बैक्टीरिया अस्पतालों में बायोफिल्म बनाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.