प्रयागराज, सितम्बर 3 -- जिले में डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों की जांच, उपचार व बचाव के लिए सर्विलांस कमेटी का गठन किया गया है। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के अनुसार, कमेटी में नोडल प्रभारी डॉ. केके मिश्र, एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. अंशु वैश्य और डॉ. अनुराग द्विवेदी शामिल हैं। इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया, जिसका नंबर 0532-2644644 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...