संक्रामक बीमारियों से बच्चों की मौत पर मप्र सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के बालाघाट जिले में हाल के दिनों में संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेजकर मामले में जवाब मांगा है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार के स्वास्थ विभाग, महिला एव बाल विकास विभाग और बालाघाट के जिलाधिकारी कलेक्टर सहित सहित अन्य को नोटिस जारी किया। गौरतलब है कि नरसिंहपुर जिले के निवासी अंशुल तिवारी ने समाचार पत्रों में प्रकशित खबरों के आधार पर बालाघाट में संक्रामक बीमारियों के कारण 30 से अधिक बच्चों की मौत के संबंध में जनहित याचिका दायर की है। यह भी पढ़ें- बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.