गाजीपुर, जुलाई 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। बरसात के आगमन के साथ पशुओं में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बरसात के मौसम में पशु बाड़ों में नमी, गंदगी और जलभराव से कई गंभीर बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं। उचित देखभाल और बचाव के उपाय न करने पर पशुओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इससे दूध उत्पादन में कमी आएगी और किसानों की आय पर सीधा असर पड़ेगा। गाजीपुर में करीब दस फीसदी किसान कृषि के साथ ही दूध के व्यवसाय भी करते है। पशु विभाग में करीब आठ लाख पशु पंजीकृत है। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है。 यह भी पढ़ें- पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान शुरूबीमारियों का खतरा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके शाही ने बताया कि इस मौसम में ख...