वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। उसने 33 रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) बनाई है। इसके अलावा जिले के 138 संवेदनशील क्षेत्रों में फीवर सर्वे शुरू किया गया है। विशेष किट से लोगों में डेंगू और मलेरिया की जांच की जाती है। बुखार होने पर इलाज कर उन्हें दवा दी जाती है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर मलेरिया विभाग ने जिले में 138 डेंगू संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए हैं। इनमें 17 शहरी वार्डों के 70 मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्रों के 68 गांव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान के रहनेवाले दो मरीज हुए डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट इन इलाकों में आशाओं की मदद से शनिवार से फीवर सर्वे शुरू किया जा चुका है...