संक्रामक बीमारियों पर लगेगा ब्रेक, घर-घर जाएगी स्वास्थ्य टीम
फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। जिले में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिलेभर में विशेष नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष फोकस रहेगा। मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के सभी वार्डों और गांवों में नालियों की विशेष सफाई कराई जाएगी। जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर नियमित रूप से फागिंग व एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह घरों के आसपास, कूलर, टंकियों और गमलों में पानी जमा न होने दें, जिससे मच्छरों के प्रजनन को शुरुआती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.