संक्रांत पर छात्रों को किया सम्मानित
देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। ज्येष्ठ महीने की संक्रांत धर्मनगरी के गुरुद्वारों में मनाई गई। दसवीं और इंटर में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्मल विरक्त कुटिया, संतपुरा, सिंह सभा ज्वालापुर, गोल गुरुद्वारा, गुरु नानक दरबार भेल स्थित गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सैकड़ों की संगत ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया।
धार्मिक उपदेश कथावाचक संत बलजिंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के उपदेशों को अपने जीवन में उतारें। ज्येष्ठ महीना ग्रीष्म ऋतु का पहला महीना होता है। ज्येष्ठ का अर्थ बड़ा होता है और परमात्मा से बड़ा कोई नहीं है।
शिक्षा का महत्व संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के आगे झुकना चाहिए, सभी शक्तियां उसी की दी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.