वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ठंड के बावजूद मकर संक्रांति पर हजारों आस्थावानों ने भोर में ही गंगा में डुबकी लगाई। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही काशी के प्रमुख घाटों की ओर लोगों का रेला दिखाई पड़ने लगा था। किसी भी स्नान पर्व पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान का विशेष महात्म्य है। ऐसे में भीड़ का सर्वाधिक दबाव भी वहीं रहा। भोर में 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्नानार्थियों की कतार टूटी नहीं। गिरजाघर-गोदौलिया मार्ग पर निर्माण कार्य के कारण लोगों को पैदल गुजरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मार्ग के दोनों ओर लोगों का हुजूम ही दिखाई पड़ रहा था। अहिल्याबाई घाट से डॉ.राजेंद्र प्रसाद घाट तक भीड़ से एकाकार हो गए थे। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए जल में बैरिकेडिंग भी की गई थी। बैरिकेडिंग के बाहर एनडीआरफ के जवान थे। एनडीआरफ के तीन गश्ती दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.