बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की शुरूआत की है। मलेरिया संक्रमित सभी मरीजों को एक खास ट्रीटमेंट कार्ड जारी किया जाएगा। यह कार्ड पहचान और उसकी मेडिकल हिस्ट्री का रिकॉर्ड रखेगा, बल्कि अगले 14 दिनों तक चलने वाले दवा के पूरे कोर्स की निगरानी का सबसे बड़ा हथियार बनेगा।मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड के जरिए 14 दिन तक चलने वाली दवा के पूरे कोर्स की मॉनीटरिंग आसानी होगी। अक्सर देखा जाता है कि मलेरिया के लक्षण कम होते ही मरीज बीच में दवाएं खाना छोड़ देते हैं, जिससे संक्रमण के दोबारा उभारने का खतरा बना रहता है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए विभाग ने इस कार्ड को अनिवार्य किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.