मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच में शुक्रवार को नर्सिंग की छात्राओं को बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण और संक्रमण नियंत्रण पर ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग स्टेट मिडवाइफरी एजुकेटर संजीता कुमारी यादव, अस्पताल की पेशेंट सेफ्टी सेल की प्रभारी नुपूर श्रीवास्तव और रिंकू कुमारी सिंह ने दी। ट्रेनिंग का आयोजन पेशंट सेफ्टी के नोडल डॉ. सुनील कुमार और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के नोडल अफसर डॉ. शैलेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षण में इंद्रा नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ऑफ जीएनएम बैच-2024 के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अस्पताल में संक्रमण से बचाव, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मगध मेडिकल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सात व...