संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
मधुबनी, सितम्बर 7 -- मधुबनी। मौसम के बदलते मिजाज और मानसून में बाढ़-जलजमाव को देखते हुए लेप्टोस्पायरोसिस रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य निदेशालय, बिहार ने 17 अगस्त को सभी जिलों को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है।
रोग की रोकथाम और पहचान विभाग ने रोग की रोकथाम, शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार और संभावित प्रकोप पर त्वरित नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लेप्टोस्पायरोसिस जीवाणु से होने वाला संक्रमण है। संक्रमित पशुओं, विशेषकर चूहों से यह बीमारी फैलती है। मानसून में बाढ़ और जलजमाव वाले क्षेत्रों में इसका खतरा काफी बढ़ जाता है। विभाग ने निर्देश दिया है कि बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, मतली और उल्टी जैसे लक्षणों वाले मरीजों में, खासकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.