भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता इलाज के दौरान या फिर सर्जरी के बाद मरीजों में होने वाले संक्रमण को कम करने के मुद्दे पर मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बैठक हुई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अविलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्जरी, बर्न वार्ड, मेडिसिन, हड्डी रोग विभाग में होने वाले संक्रमण की दर पर चर्चा हुई। ऐसे में निर्देश दिया गया कि संक्रमण दर को कम करने के लिए जरूरी मानकों का पालन किया जाये। इस मौके पर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी, सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुमार रत्नेश आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.