लखनऊ, मार्च 8 -- हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की जानकारी मिलते ही रक्तदाताओं के होश उड़ गए। परिजन रक्तदान करने वालों को समझाते रहे। उनकी चिंता और उलझनों को दूर करने का प्रयास करते रहे। लोग समज नहीं पा रहे हैं कि संक्रमित हुए कहां से. उधर, संक्रमितों का कहना है कि हमें कोई लक्षण नहीं है। सामान्य व्यक्ति की तरह खाने पीने और दैनिक कार्य करते हैं। निरंकारी भवन में दोबारा ब्लड सैंपल देने आए लोगों ने बताया कि उन्हें सुबह संक्रमित होने की जानकारी दी गई तो होश उड़ गए। पत्नी और परिवार में बताया तो सभी हैरान रह गए। बेवजह का तनाव बढ़ गया। परिजनों ने समझाया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। वह पूरी तरह स्वास्थ्य हैं। सैंपल देने पहुंचे लोगों का कहना था कि जांच न होती तो संक्रमण के बारे में पता भी नहीं चलता। यह समझ में नहीं आ रहा है कि संक्रमण आया कहां से। डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.