मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ काफी अधिक बढ़ गई। पिछले सप्ताह की तुलना में सोमवार को ओपीडी में ढाई गुना अधिक मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के लिए बाइस सौ मरीजों की ओपीडी में आमद हुई। मौसम में हुए जबरदस्त उतार चढ़ाव के चलते मौसमी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने और ईद के बाद डायरिया और गेस्ट्रोएंटाइटिस के मामले एकाएक तेजी से बढ़ जाने के अंदेशे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की तरफ से सोमवार को मरीजों की संख्या काफी अधिक होने को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। जिसके दृष्टिगत अस्पताल में चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ अपनी जिम्मेदारियों को तत्परता से निभाने के लिए मुस्तैद हो गया था।अस्पताल में कार्यरत परामर्श चिकित्सक डॉ. आशीष ने बताया कि मौसम में काफी तेजी से हो रहे उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.