जयपुर, जुलाई 11 -- राजस्थान के दो सरकारी अस्पतालों में महज कुछ दिनों के भीतर 9 प्रसूताओं की मौत ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) में 6 दिन में 5 और बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में 4 दिन में 4 प्रसूताओं की मौत हुई है। सभी महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। इन मौतों के बाद अब इलाज की प्रक्रिया, ऑपरेशन थिएटर की स्थिति, संक्रमण की आशंका और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली जांच के दायरे में आ गई है।संक्रमण की आशंका ने बढ़ाई चिंता बांसवाड़ा प्रशासन ने ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण की संभावना को गंभीरता से लेते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही दवाइयों के रिएक्शन, एनेस्थीसिया प्रक्रिया और मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री की भी समीक्षा की जा रही ...