कटिहार, अगस्त 13 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संकोला चेकपोस्ट के समीप से 20.5 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर प्लेट स्कूटी जब्त किया। अंधेरे का फायदा उठाकर स्कूटी चालक तस्कर फरार हो गया। आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब आलम ने बताया कि पुलिस टीम संकोला चेकपोस्ट के समीप जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक स्कूटी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी लेने पर स्कूटी से कुल 20.5 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अज्ञात स्कूटी चालक के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...