मेरठ, जून 17 -- वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र संकेत कुमार इसरो में वैज्ञानिक बने हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल में गर्व और खुशी का माहौल है। बुधवार को प्रेसवार्ता में स्कूल निदेशक, प्रधानाचार्य ने संकेत को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के वर्ष 2021 बैच के पूर्व छात्र संकेत कुमार (24 वर्ष) का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के इसरो प्रोपल्शन कॉमलेक्स में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। कक्षा 12 के दौरान उन्होंने जेईई मेन उत्तीर्ण किया। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए, किन्तु दो अंकों से सफलता से वंचित रह गए। उसके बाद उन्होंने एक वर्ष का ड्रॉप लेकर सेल्फ स्टडी की और 2022 में जेईई की दोनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। यह भी पढ़ें- गणित में आए थे 51 नंबर, IIT में पढ़कर बना ISRO साइंटिस...