संकेतक के अभाव में भूलभुलैया बना कज्जाकपुरा अंडरपास
वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी, हिटी। कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद स्थानीय बाशिंदों और बाहर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास के रूप में दो-दो सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं लेकिन संकेतकों के अभाव में कज्जाकपुरा अंडरपास भूलभुलैया बनकर रह गया है। हर रोज सैकड़ों लोग भटककर कोनिया की ओर बढ़ जा रहे हैं। वहां से उन्हें लौटना पड़ रहा है। दरअसल, बंद हो चुकी कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग से सटी लगभग एक दर्जन दुकानों के बाद कज्जाकुरा-कोनिया के रास्ते अंडरपास का प्रवेश द्वार बना है। लेकिन दिनभर सारनाथ की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के वाहन किसी संकेतक के अभाव में अंडरपास नहीं देख पाते, वे गूगल मैप के सहारे कोनिया के रास्ते पर बढ़ जाते हैं। गाजीपुर, गोरखपुर या बिहार की ओर जाने वाले कई वाहन भी कोनिया की ओर पहुंच जाते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.