जामताड़ा, अगस्त 5 -- डीएवी राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को किया सम्मानितवॉलीबॉल प्रतियोगिता देवघर स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में 24 व 25 जुलाई को आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। आर्टिस्टिक योगा में खुशी कुमारी और दीया दत्ता तथा पारंपरिक योगा के अंडर-19 बालिका वर्ग ने स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो में देवव्रत मंडल ने रजत, एकल बैडमिंटन में सोमनाथ दत्ता ने स्वर्ण तथा अंडर-19 टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक टीम ने...