किशनगंज, फरवरी 11 -- बहादुरगंज। मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में संकुल स्तरीय विद्यालय से जुड़े विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण से जुड़े ट्रैनर तृप्ति चटर्जी ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों को गैर आवासीय प्रशिक्षण देने का उद्देश्य विधालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विधालय हित में प्रभावी सरकारी योजनाओं का सफल कार्यान्वयन, विद्यालय विकास योजना, स्वच्छता, पोषण तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी जानकारी देकर भीएसएस को कार्य के प्रति जिम्मेवार बनाना है। वहीं दूसरी ओर तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में शामिल भीएस एस सदस्यों को वरीय शिक्षक रंजीत कुमार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना, स्वच्छता, पोषण, विधालय में...