मुंगेर, मार्च 10 -- असरगंज,निसं.। उन्नत बिहार विकसित बिहार के तहत बिहार दिवस के उपलक्ष्य में संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय चाखण्ड में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पंचायत अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च विद्यालय चाखंड के प्रधानाध्यापक रितेश आनंद ने किया। प्रतियोगिता के संचालन में शिक्षक सुमित कुमार सुमन, सुमित कुमार, आमिर, उत्तम कुमार, शंभू कुमार, राज सागर जैन, नंदन कुमार, दर्पण कुमार, गणेश रजक, रेहान कौसर, निखिल आनंद तथा निकिता कुमारी शामिल थी। चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय संग्रामपुर के अंकित कुमार एवं ज्योति कुमारी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उर्दू प्राथमिक विद्यालय गोरहो की शिफत परवीन तथा मध्य विद्यालय चाखण्ड ...