उरई, मार्च 30 -- जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रगति की संबंध में चर्चा की गई। न्यायपंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल में शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों की स्थिति, उपलब्धियों और समस्याओं को साझा किया। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, नामांकन बढ़ाने और पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए गए। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें और कक्षा में नवाचार अपनाएं, जिससे बच्चों की रुचि पढ़ाई में बनी रहे। प्रधानाचार्य अखिलेश रजक ने विद्यालय में साफ-सफाई, समयबद्ध कक्षाएं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और सहायक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के की बात कही। एआरपी सतेंद्...