संकुल स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण का शुभारम्भ
बहराइच, मई 21 -- बहराइच, संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेहड़ा में बुधवार को संकुल स्तरीय पंचपदी आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति अवध मिथिलेश कुमार अवस्थी ने सैद्धांतिक सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ कराया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा पद्धति एवं संस्कारयुक्त शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्यों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। संभाग निरीक्षक कैलाश, घनश्याम सिंह चौहान अध्यक्ष जन शिक्षा समिति बहराइच, ठाकुर रामपाल सिंह प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर बेहड़ा, दिवाकांत अवस्थी कोषाध्यक्ष, उग्रसेन सिंह चौहान ग्रामीण शिक्षा प्रमुख सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अनेक आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.