गोड्डा, मई 15 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र महागामा में गुरुवार को महागामा संकुल के संकुल साधन सेवी अब्दुल हफीज के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने की। संचालन संकुल साधन सेवी सुलेमान जहांगीर आजाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुभाष चंद्र शुक्ला एवं सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब्दुल हफीज ने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनकी कार्यशैली हमेशा सहयोगात्मक और सकारात्मक रह...