संकुल समिति की बैठक में कैडर पुरस्कृत
वाराणसी, जून 17 -- बड़ागांव (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संचालित भावना आजीविक महिला संकुल समिति की बैठक मंगलवार को हुई। अनेई स्थित एक लॉन में बीडीओ प्रतिभा मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन बैंक सखी संतारा ने किया। समिति की अध्यक्ष रीता पटेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में खर्च का ब्योरा दिया। बेहतर कार्य करने वाले कैडर पुरस्कृत किए गए। ब्लॉक मिशन प्रबंधक मनोज कुमार और राहुल सिंह ने आजीविका मिशन के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष सीमा देवी, सचिव शशिकला, लेखपाल सुषमा, बैंक सखी सुनीता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.