संकुल शिक्षक बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
औरैया, जुलाई 21 -- ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौहानी कलां में मंगलवार को संकुल स्तरीय शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने की। इसमें संकुल से जुड़े शिक्षकों ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में नोडल शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, एनएमएमएस, इंस्पायर अवार्ड, प्रेरणा पोर्टल, अपार आईडी और निपुण लक्ष्य जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- संकुल स्तरीय बैठक में नामांकन बढ़ाने पर विशेष ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.