लखीसराय, मार्च 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। पटेलपुर के श्रीश्री 108 राम जानकी ठाकुरवाड़ी में नए मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण हो गया है। अध्यक्ष सुशील कुमार मेहता और कोशाध्यक्ष श्री नारायण मेहता समेत अन्य ग्राम वासियों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। क्षेत्र के कलाकार इस 72 घंटे के संकीर्तन में भाग ले रहे हैं। आगामी 12 मार्च को संकीर्तन का समापन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...