शाहजहांपुर, मार्च 8 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आल्हानगर के तत्वावधान में प्रस्तावित भागवत कथा महोत्सव से पहले शनिवार को नगर में संकीर्तन यात्रा निकाली गई। वृंदावन धाम से आई 15 सदस्यीय संकीर्तन मंडली ने नगरवासियों के साथ हरे राम-हरे कृष्ण के नाम का संकीर्तन करते हुए यात्रा निकाली। संकीर्तन यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर देवस्थान बारह पत्थर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं के साथ संकीर्तन मंडली का स्वागत किया। पूर्व विधायक शरद वीर सिंह ने भी वृंदावन से आए कृष्ण भक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पंडित सत्यदेव द्विवेदी के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा से पहले आठ मार्च को...