लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। विजया एकादशी पर नगर के समीप कंजादेव स्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में आध्यात्मिक संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक अजय गुप्ता एवं शिवम गुप्ता ने अपनी मधुर वाणी में खाटू श्याम बाबा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए, वहीं पूरा परिसर श्याम बाबा की जय के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी संतोष पाठक ने विजया एकादशी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू धर्मग्रंथों में इस व्रत को अत्यंत फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.