आरा, मई 4 -- शाहपुर। प्रखंड के सहजौली मठिया स्थित देव दिनेश कॉम्प्लेक्स में चल रहा 24 घंटे का अखंड संकीर्तन अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार हवन के साथ संपन्न हुआ। संकीर्तन अनुष्ठान में कलाकारों ने अपने संगीत, भजन लय के सुरीले अवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संकीर्तन अनुष्ठान में पूर्व सांसद मीना सिंह, विधायक राधाचरण साह सेठ, नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुंवर ओझा, पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, त्रिदंडी देव राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य गुलाब फलहारी, डॉ रंगनाथ तिवारी, भाजपा नेता अशोक सिंह, बक्सर न्यालय के न्यायाधीश के अलावा कई दिग्गज नेता और प्रशासनिक पदाधिकारियों का आगमन हुआ। यह भी पढ़ें- संकीर्तन में झूम उठे दर्शक कार्यक्रम के आयोजक दिनेश ओझा, देव दिनेश इं...