बदायूं, अप्रैल 21 -- बिल्सी। नगर में 25 अप्रैल को रामलीला मंच पर प्रस्तावित श्याम बाबा के संकीर्तन कार्यक्रम के प्रचार के लिए लगाई गई फ्लेक्सी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में फाड़े जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला संख्या एक निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि नगर के इस्लामनगर रोड पर लगा एक बैनर रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने फाड़ दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर फटे हुए बैनर पर पड़ी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत परिसर में खड़ी कार का शीशा तोड़ा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कोतवाल प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.