संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ व राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थीः प्रिंस
गढ़वा, जुलाई 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान उत्पन्न अराजकता, विद्यार्थी होने का दावा करने वाले कुछ अराजकतत्वों व सुरक्षाबलों के बीच हुए हिंसक टकराव और राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण मानती है। उक्त बातें अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के न्यायोचित आंदोलन की आड़ में कुछ राजनीतिक स्वार्थों व समाज विरोधी तत्वों ने अराजकता व हिंसा फैलाने का प्रयास किया है, जिसकी अभाविप घोर निंदा करती है। इन परिस्थितियों में चोटिल हुए विद्यार्थियों व सुरक्षाकर्मियों के प्रति अभाविप अपनी संवेदना व्यक्त करती है। अभाविप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.