रामगढ़, जुलाई 24 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को महाविद्यालय एवं दौलत महतो मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, बनासो, विष्णुगढ़ के बीच संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक व व्यावहारिक अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा एक-दूसरे की शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को समझना था। इस दौरान कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने एक-दूसरे के शैक्षणिक वातावरण, कार्यप्रणाली और व्यवहार को करीब से जाना तथा विभिन्न शैक्षणिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान आर्ट, साइंस, म्य...