गौरीगंज, जून 17 -- अमेठी। भाजपा के जिला कार्यालय गौरीगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। यह भी पढ़ें- सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : शुक्ल यह भी पढ़ें- विकसित भारत संकल्प स...