हापुड़, फरवरी 14 -- जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का भव्य समारोह ग्राम हिमांयुपुर सांवी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोवल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में सांसद गोविल ने जल जीवन मिशन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए ग्रामीणों को हर घर नल से जल पहुंचाने वाली योजनाओं को ग्राम पंचायत व समुदाय को सौंपने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह केवल पानी की आपूर्ति नहीं, बल्कि जलसंरक्षण, रखरखाव और सामुदायिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। ग्रामीणों से अपील की कि वे जल स्रोतों की सुरक्षा करें, बर्बादी रोकें और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमृत जैसा जल सुरक्षित रखें। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद की मौजूदगी में जल संर...