कुशीनगर, जून 15 -- कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। यह अवधि संकल्प से सिद्धि की यात्रा का सशक्त उदाहरण है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य किए गए हैं। बीते 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति की है। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं। ये बातें प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहीं। वह सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यह भी पढ़ें- ...