संकल्प सेवा समिति ने रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कानपुर, मार्च 23 -- शहीद दिवस पर संकल्प सेवा समिति द्वारा साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी रायल में 250वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यहां रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित कैंप में आईक्यू हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क आंखों की जांच शिविर भी लगा। यहां पूर्व सैनिक कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, आरक्षी जितेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, अनूप सचान समेत 25 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था द्वारा रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से राजवेंद्र सचान, ज्ञानेंद्र भदौरिया, आदेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.