जौनपुर, मार्च 31 -- जौनपुर, संवाददाता। संकल्प सेवा कल्याण की ओर से रविवार को होटल रिवर व्यू में होली-ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, एकता और जनसेवा के संकल्प को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि संकल्प सेवा कल्याण पारदर्शी और निस्वार्थ सेवाभाव के लिए दृढ़ संकल्पित है। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक हर संभव सहायता पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सहयोग प्रदान करेगी। संस्था की टीम ने यह भी संकल्प लिया कि किसी भी सदस्य के असामयिक निधन की स्थिति में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मिलकर न्यूनतम आर्थिक सहयोग संबंधित सदस्य के नामिनी के बैंक खाते में उपलब्ध कराएंगे। संचालन रईस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.