गाजीपुर, सितम्बर 8 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी के कक्षा 11वीं के छात्र संकल्प सिंह ने मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 95 किलोग्राम भार वर्ग में यह शानदार प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र के साथ ही जनपद का मान बढ़ा है। अब वह प्रदेशीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता जौनपुर के रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में हुई थी। 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में संकल्प सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया और पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता। संकल्प सिंह की इस कामयाबी को उनकी कड़ी मेहनत और रोज के अभ्यास का नतीजा माना जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के बाद उनका चयन प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रत...