बेगुसराय, अप्रैल 4 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के आगे सफलता को नतमस्तक होना पड़ता है। संकल्प से लक्ष्य की प्राप्ति होती है। फफौत पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकयदु मालपुर में शनिवार को आयोजित मेधा सम्मान समारोह में स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद ने यह बात कही। मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा के साथ साथ प्रथम वर्ग से नवम वर्ग तक की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को इस मौके पर प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों को चादर व मिथिला के पाग से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मो. सुभान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान तेज नारायण यादव ने की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.