धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह को उनकी जीत पर बधाई दी गई। संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें उनके आवास पर पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने संजीव सिंह को अपने सामाजिक कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्थापक अजय कुमार सिन्हा समेत सचिन रंजन, रवि कांत सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, रिंकी श्रीवास्तव, सरिता शर्मा, चंदा श्रीवास्तव और शोभा गुप्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...