संकल्प दिवस पर व्यापारियों ने किया पौधारोपण, स्वदेशी अपनाने की अपील
शामली, जून 11 -- शामली। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संकल्प दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा संगठन के प्रति समर्पण, व्यापारी हितों की रक्षा और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बीएसएम स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। व्यापारियों ने पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। द्वितीय चरण में नगर अध्यक्ष अमित गर्ग के माजरा रोड स्थित आवास पर संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं कर्मठता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.